JALAUN NEWS: स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में प्रान्त प्रचार प्रमुख के नेतृत्व में पूर्व नियोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन गत दिवस स्वयंवर गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालपी बड़ा स्थान मन्दिर के महंत श्री 1008 श्री रामकरन दास जी महामण्डलेश्वर व मुख्य अतिथि श्री गौतम त्रिपाठी जी जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा मुख्य वक्ता श्री लाल सिंह चौहान प्रांत प्रचार प्रमुख उपस्थित रहे। गौतम त्रिपाठी जी ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया और कहा की स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल से हमारी अर्थव्यवस्था समृद्ध आत्मा निर्भर होगी । सबको विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे महंत रामकरण दास जी ने सनातन धर्म को मजबूत बनाने हेतु जागरूक होने के लिए कहा। वक्ता लाल सिंह चौहान ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से चर्चा शुरू कर स्वदेशी की विचारधारा व समृद्ध भारत बनाएं जैसे विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी अपनाने हेतु संकल्प दिलाने के बाद संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद जिला संयोजक रामबली सिंह ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर,शिक्षाविद अशोक राठौर, पूर्व अध्यक्ष नपा अनिल बहुगुणा, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता,महिला नेत्री बीजेपी रेखा वर्मा, महिला नेत्री बीजेपी पूजा सेंगर, भारत विकास परिषद से अजय इटौंदिया, राजेश निगौतिया, गौशाला संचालिका विनीता पांडे जी,जिला महिला प्रमुख कमला चौहान, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम से मीना दीदी, गायत्री परिवार से लक्ष्मण सिंह जी, संतोष पूर्व नगर अध्यक्ष, बीजेपी अरुण गुप्ता नगर संचालक आरएसएस लाल जी सिंह शिक्षक जगत कुशवाह बालवीर सोनी गेस्ट हाउस संचालक संदीप गुप्ता घंटी सैनिक प्रकोष्ठ से राघवेंद्र सिंह नवाब सिंह जादौन, जिला सहसंयोजक अनूप मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र विक्रम सिंह, महेश कुमार सोनी डीवीसी प्रो.डॉ. मनोज गुप्ता इतिहास विद, डॉ. हरिमोहन पुरवार, राम सेंगर, छात्र प्रमुख धर्मेंद्र सेंगर, बृजेश सिंह, सोमेंद्र कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा समेत दो सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार जादौन व अखिलेश नायक जी ने किया।







