ETAWA NEWS: मानिकपुर मोड पर बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया एवं जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता अन्नू ने फ़ीता काटकर किया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत सीपू चौधरी एवं इरशाद अली टिंकू ने पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया एवं जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता अन्नू का माला और पगड़ी पहनाकर कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ने ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत को बधाई देते हुए कहा कि कैम्प कार्यालय पर बैठ कर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करने का हर सम्भव कोशिश करे और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दे। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि वह हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता के दुःख सुख में शामिल हैं। उन्होंने सभी ब्लाक प्रमुखों से आव्हान किया कि वह अपने अपने ब्लाकों में कैम्प कार्यालय खोलकर जनता के कार्यों को प्राथमिकता से करें। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक के के राज, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सौरभ दीक्षित, मोहित दुबे, अंशुल दुबे, मसूद तैमूरी, विमल भदौरिया, ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, दिलीप यादव आदि का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।







