AMETHI NEWS: मंगलवार को आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2025’ के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति व देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ने किया। तिरंगा रैली कार्यक्रम के संयोजक डॉ.उमेश सिंह व मुख्य समन्वयक डॉ.अनूप कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, छात्र- छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।







