Home उत्तर प्रदेश अपराधी सचिन ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला,6 साल की मासूम को...

अपराधी सचिन ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला,6 साल की मासूम को भी नहीं बख्शा

BHADOHI NEWS:  औराई थाना क्षेत्र एक बार फिर अपराध के साये में कांप उठा। जब इलाके के  अपराधी सचिन ने मंगलवार की शाम खुलेआम मजदूर जुल्फेकार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उसकी 6 वर्षीय बेटी अल्कमा गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित की बाइक लूटकर फरार हो गया।
सूत्रों के अनुसार, पेशेवर अपराधी सचिन का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और वह रंगदारी, लूट, मारपीट जैसे मामलों में कई बार जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही उसने जुल्फेकार को कट्टा दिखाकर 10 हजार रुपये छीन लिए थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
11 अगस्त 2025 की शाम करीब 7 बजे, जुल्फेकार अपने साले साहिल और बेटी अल्कमा के साथ दवा लेने जा रहा था। जैसे ही वह माधोसिंह फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे सचिन ने बाइक रोक ली। वह फिर से रंगदारी की मांग करने लगा और जेब टटोलने लगा। जब जुल्फेकार ने इसका कड़ा विरोध किया तो सचिन बर्बर तरीके से मारपीट पर उतर आया। उसने जुल्फेकार की एक उंगली तोड़ दी और मासूम अल्कमा के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सचिन, पीड़ित की बाइक (UP 63 AV 3520) छीनकर फरार हो गया। घायल जुल्फेकार और उसकी बेटी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर में ज्यादा चोट लगने के कारण मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सचिन का अपराध करना पेशा बन चुका है और वह आए दिन लोगों को डराकर वसूलखोरी करता है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना औराई थाने में दी है।