Home उत्तर प्रदेश ट्रेलर ट्रक के टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप...

ट्रेलर ट्रक के टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

FTEHPUR NEWS: हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर – ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित सुधुबा गांव के पास ओवरब्रिज पुल के नीचे होकर बाइक सवार सड़क क्रॉस कर रहा था तभी ट्रेलर ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक टक्कर लगते ही सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया सुशील कुमार विश्वकर्मा पुत्र होरीलाल (25 वर्ष) के ऊपर चढ़ने से सिर फट गया और मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी राजू लोधी पुत्र रामशरण (27 वर्ष) निवासी सुधवा जोकि बाइक चला रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि ट्रेलर ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया।हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।