Home उत्तर प्रदेश पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत से मचा कोहराम

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत से मचा कोहराम

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर टांडा ऊंचा निवासी कपिल कुमार पुत्र कृष्ण शंखवार उम्र 33 वर्ष अपनी नजदीकी रिश्तेदारी सांफर हुआ था, वहां से वापस लौटते समय जैसे ही सांफर पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मारदी टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर पड़ा, जिसको स्थानीय चौकी पुलिस अजीतमल शे लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने सब का पंचनामा पर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, तथा उक्त पिकअप को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।