Home उत्तर प्रदेश चोरी कि मोटर साईकिल समेत पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चोरी कि मोटर साईकिल समेत पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: 7 अगस्त को वादी दीपक कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बिलासपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर द्वारा थाना गंगोह पर प्रार्थना पत्र बाबत दिनांक 23/07/2025 को उसकी एक मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला रजि0 नं0 UP 11 CA 4077 नानौता चौराहे से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे प्राप्त हुआ। थाना गंगोह पर मु0अ0सं0-302/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व चोरी की घटनाओ के अनावरण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गंगोह  पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान शुक्रवार को चोरी की घटना का अनवारण करते हुए अभियुक्त राजन पुत्र सुनील निवासी ग्राम मोहनपुरा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को शोभित यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल बरामद की गयी।  बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोतरी की गयी। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।