ETAWA NEWS: चिलकाना क्षेत्र के ए0 डी0 मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल चिलकाना व कातला में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सुंदर राखी बनाने वाले छात्र छात्राओ को विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । चिलकाना में रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार पर ए0 डी0 मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल चिलकाना व ए0 डी0 मेमोरियल स्कूल ग्राम कातला द्वारा आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अपने हाथों से बड़ी ही सुंदर व आकर्षित राखियां बनाई गई । जिसमें विद्यालय प्रबंधक सचिन जैन व प्रधानाचार्य शालू जैन ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। विद्यालय प्रधानाचार्य शालू जैन ने कहा कि विद्यालय के छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में जैसे खेल कूद, कला, मेंहदी, राखी आदि प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए। राखी बनाओ प्रतियोगिता में बड़ी ही सुंदर और आकर्षित राखी बनाने मैं प्रथम स्थान भूमिका, वंशिका,नवीन द्वितीय स्थान निखिल, जेबी, राधिका, तृतीय स्थान अवनी, आहद, आदित्य,आरवी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य शालू जैन, पारुल जैन, ध्रुव जैन, सोनिया,नूरेन, नबीया, सना, अशोक धीमान, अहाना, अलीशा, पूजा आदि विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।







