Home उत्तर प्रदेश डेरवा बाजार में नाले की जेसीबी से सफाई, वर्षों बाद पानी का...

डेरवा बाजार में नाले की जेसीबी से सफाई, वर्षों बाद पानी का रास्ता हुआ सुगम

PRATAPGARH NEWS: जनपद के नगर पंचायत डेरवा बाजार अंतर्गत वार्ड नं० 11 जेठवारा कुंडा मेन रोड पर बुधवार को महत्वपूर्ण विकास कार्य किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन कुँवर बहादुर पटेल के नेतृत्व में वर्षों से बंद पड़े नाले की जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई करवाई गई। इस दौरान नाले में पाइप डलवाकर पूरी लंबाई में सफाई का कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि यह नाला लोचनगढ़, सबलगढ़, सराय इंद्रावत और बिकरा माइनर जैसे आसपास के क्षेत्रों के पानी को मुख्य नाले तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है। बीते कई वर्षों से सफाई न होने के कारण यह नाला पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका था, जिससे भारी बारिश के समय जलजमाव और जनसमस्याओं का सामना करना पड़ता था। नवनिर्वाचित नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पहली बार इस दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए नाले की साफ-सफाई करवाई गई, जिससे रुके हुए पानी की निकासी अब सुचारु रूप से होने लगी है। जनसत्ता दल के चेयरमैन कुँवर बहादुर पटेल द्वारा करवाए गए इस कार्य से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और नगर पंचायत की सराहना की है।