Home उत्तर प्रदेश तिरंगा राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

तिरंगा राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

FATEHPUR NEWS: शहर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरकार द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को महाविद्यालय में ”तिरंगा राखी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित छात्राएं राखी के माध्यम से भारत की शान तिरंगे को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉo राजेश कुमार यादव ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रोफेसर शकुंतला, प्रोफेसर लक्ष्मीना भारती, प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी और डॉo चारु मिश्रा ने अपना सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में बीएससी की शालिनी सोनी प्रथम, बीए की ऋतु मौर्य द्वितीय, एमए की शिवानी वर्मा तृतीय और बीए की अनु ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी की सभी प्राध्यापकों ने प्रशंसाएं की। छात्राओं ने राखी के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। संचालन डॉo चंद्र भूषण सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉo मधुलिका श्रीवास्तव, डॉo जिया तसनीम, डॉo अनुष्का छौंकर, डॉo राजकुमार, बृजेश पाल, आनंद नाथ और महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे हैं।