PRAYAGRAJ NEWS: उप्र के राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी लखनऊ चल कर शुक्रवार को प्रयागराज आ रहे हैं। वह श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज, कठुआ पुल, एचपी पेट्रोल पंप के सामने स्थित आश्रम में आयोजित सूचना के अधिकार विषयक संगोष्ठी में शाम चार बजे शामिल होंगे। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज कहा कि अधिकतर लोगों को सूचना के अधिकार की जानकारी नहीं है जबकि सरकार की ओर से आम लोगों को अपने हितों की रक्षा के लिए यह बहुत बड़ा अधिकार दिया गया है जिसका सभी को अपने और समाज के लिए प्रयोग करना चाहिए। रविवार दोपहर पूर्वाह्न 11 बजे से धोबी घाट , सिविल लाइंस चैराहा स्थित ओल्ड टाउन रेस्टोरेंट के हाल में सूचना के अधिकार विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और वरिष्ठ समाजसेवी शामिल होंगे। यह जानकारी उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव ने आज दी है।







