Home उत्तर प्रदेश एक दिवसीय प्रतियोगी कार्यशाला का प्रथम चरण हुआ आयोजित

एक दिवसीय प्रतियोगी कार्यशाला का प्रथम चरण हुआ आयोजित

JHANSI NEWS: उन्नत भारत अभियान, शिक्षा मंत्रालय , भारत सरकार के अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा गोद लिए गए पांच गांव मै से ग्राम- मडगवा विकासखंड चिरगांव के  प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में एक दिवसीय प्रतियोगी कार्यशाला का प्रथम चरण का आयोजन उन्नत भारत अभियान, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी एवं जिला प्रशासन झांसी,डिवाइन हेल्प झांसी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया I कार्यक्रम की शुरुआत उन्नत भारत  अभियान के नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार बबेले द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की कार्यशाला में निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ चित्रकला पेंटिंग प्रतियोगिता, कहानी कथन स्टोरी टेलिंग, प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता एवं परंपरागत खेल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया उक्त प्रथम चरण की प्रतियोगिताओं में उपस्थित स्कूली एवं आंगनबाड़ी केंद्र बार  छात्र एवं छात्राओं का द्वितीय चरण की आयोजित होने वाली द्वितीय चरण की प्रतियोगिता हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में स्क्रीन बच्चों को द्वितीय चरण की प्रतियोगिता मॉडल सेंटर उन्नत भारत अभियान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी हेतु विशेषज्ञों की द्वारा स्क्रीन किया गया। उपरोक्त कार्यशाला में उन्नत भारत अभियान की ओर से विशेषज्ञ के रूप में डॉ रश्मि सिंह सिंगर, डॉ राधिका चौधरी, डॉक्टर  शुभांगी निगम,  ,डॉ बृजेश कुमार परिहार ,  सुश्री प्रीति श्वास एवं  बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी एवं जिला प्रशासन की ओर से सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी प्रतिनिधि के रूप में बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहायिका एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रूपम शर्मा एवं डिवाइन हेल्प की डॉक्टर गीता सहरिया एवं क्षमता वर्मा एवं  ग्रामीण वासी उपस्थित रहे I अंत में सभी का आभार प्रधानाध्यापिका श्रीमती रूपम शर्मा द्वारा ज्ञापित किया गया।