AURAIYA NEWS: अजीतमल पोस्ट ऑफिस में बीते 4 दिन से रजिस्ट्री नहीं होने से क्षेत्र की सैकड़ो की संख्या में बहिनें अपने दूर दराज क्षेत्र में रहने वाले भाइयों के लिए राखी नहीं भेज सकी। अजीतमल पोस्ट ऑफिस में डाक के माध्यम से राखी भेजने के लिए बुधवार को डाककर्मियों ने डाक काउंटर पर स्टिकर लगाकर राखी भेजने वाली बहिनों को अधिक मायूस किया जब कई दिन से रजिस्ट्री नहीं हो रही है तो फिर बुधवार की दोपहर डाक लिफाफा उपलब्ध होने का स्टिकर क्यों लगाया गया क्या यह स्टीकर डाक विभाग/ सरकार की छवि धूमल करने के लिए है या फिर राखी भेजने वाली बहनों को मुंह चढ़ाने के लिए लगाया गया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।







