नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के अथक प्रयास से जल्द होगा पुल निर्माण
SAHARANPUR NEWS: उत्तरप्रदेश की नकुड़ विधानसभा छेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम ग्याजुदिनपुर सोंधेबांस को जोड़ने वाले पुल का निर्माण तेज गति से होने के कारण जल्द होगा ग्रामीणों के आवागमन की समस्या का समाधान।चिलकाना उत्तरप्रदेश की नकुड़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोंधे बांस ओर ग्याजुदिन पुर के लोगो की वर्षो से लंबित पुल निर्माण की समस्या नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के अथक प्रयास के कारण जल्द ही आवागमन के लिए पुरी होने वाली है जानकारी के अनुसार यमुना पुल का निर्माण तेज गति से चलने के कारण एक वर्ष मे पुल निर्माण होने की सम्भावना जताई जा रही है। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि नकुड़ विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने जनता से वायदा किया था चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता सबसे पहले ग्राम ग्याजुदिनपुर ओर सोंधेबांस पुल निर्माण की थी। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पर पुल न होने से बरसात के दिनों मे ग्रामीणों का व्यापार तो प्रभावित होता ही था साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती थी,पुल निर्माण होने से उत्तरप्रदेश ओर हरियाणा के बीच व्यापार बढेगा ओर छेत्र मे विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।







