Home उत्तर प्रदेश बाढ के प्रभाव के आंकलन के लिए खेतों में उतरे अधिकारी

बाढ के प्रभाव के आंकलन के लिए खेतों में उतरे अधिकारी

SAHARANPUR NEWS: प्रदेश सरकार एवं अपर मुख्य सचिव  गन्ना एव चीनी उद्योग श्रीमती बिना कुमारी मीना तथा गन्ना आयुक्त श्रीमती मिनिसती एस द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में सहारनपुर मण्डल में तीनो जनपदों में अभी हाल ही में हुई भारी बारिश ओर नदियों में आए पानी के उफान के बाद हुए नुकसान के आकलन के लिए खेतों में निरीक्षण किया जा रहा है। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओ.पी. सिंह ने बताया कि परिक्षेत्र सहारनपुर में कई नदियों में पहाड़ों से पानी आने के कारण नदियों के किनारे के गांवों ओर उनमें लगी गन्ने की फसल में पानी भरने से कहीं कोई नुकसान तो नहीं हुआ है और यदि हुआ है तो कितना इसके जायजे के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिलों के क्षेत्रों में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों के नेतृत्व में विभागीय ओर चीनी मिलों के फील्ड स्टाफ द्वारा किसानो को भारी बारिश से गन्ने की फसल में होने वाले नुक्सान से बचाव तथा अन्य उपाय की जानकारी दी जा रही है। बारिश से गन्ना गिर जाता है तो उसे अति शीघ्र उठाकर बंधाई कर दिया जाना चाहिए और आवश्यक मात्रा में उर्वरक भी प्रयोग कर सकते हैं उन्होंने कहा कि लखनऊ स्तर से प्राप्त निर्देश के अनुपाल में विभागीय स्तर पर मण्डल स्तर पर तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए  हैं।
उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि आज उनके द्वारा भी कई गांवों में निरीक्षण कर बरसात के बाद गन्ने की फसल की स्थिति को देखा उनके द्वारा देवबंद क्षेत्र के ग्राम रणखंडी तथा अंभेहटा शेखा ओर गांव डेहरा तथा खाईखेड़ी मिल के मजलिसपूर सहित अन्य कई गांव का निरीक्षण कर किसानो से वार्ता की गई ओर उनके सुझाव नोट किए।
निरीक्षण के समय अन्य विभागीय तथा चीनी मिल के अधिकारी तथा फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।