PTATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव मे 2011मे गांव के रामसुमेर तिवारी ने मातारानी श्री दुर्गा मैया का मंदिर बनवाया था, रामसुमेर तिवारी मुम्बई मे रहते हैं,यहा उनके चचेरे भाई अशोक तिवारी रहते हैं, अशोक तिवारी का आरोप है कि दोपहर मे अवधेश शुक्ल आदि लोगो ने आकर दीवार जबरन तोड दिया व कहा कि रास्ता बनाया जाएगा। मंदिर की बाउन्डी् वाले तोडे जाने से मातारानी के भक्तो मे आक्रोष बढ गया। मौके पर पहुची पुलिस ने बाउंड्री तोडने का काम रूकवा दिया, थानाध्यक्ष श्रवणकुमार ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।







