Home उत्तर प्रदेश बाढ़ प्रभावित इलाके के बच्चों को बांटी गई पठन – पाठन सामग्री

बाढ़ प्रभावित इलाके के बच्चों को बांटी गई पठन – पाठन सामग्री

FATEPUR NEWS: युवा विकास समिति द्वारा असोथर ब्लॉक के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पलटू पुरवा में बुधवार को वहां रह रहे बच्चों को शिक्षण सामग्री जैसे स्कूली बैग, कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल आदि का वितरण किया गया। युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि यहां लगभग 150-200 बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है। यह कदम न केवल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करेगा, बल्कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उनकी शैक्षिक गतिविधियों को भी बनाए रखने में मदद करेगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा, उपमन सरस्वती महाराज, मीडिया प्रभारी सुशील त्रिवेदी, अवनीश त्रिवेदी, मनोज निषाद, जियालाल निषाद, नगर अध्यक्ष सुशील अग्निहोत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।