SAHARANPUR NEWS: नागल भारतीय किसान यूनियन तोमर की आए दिन बढ़ती लोकप्रियता के कारण क्षेत्र किसान,व्यापारी,मजदूर लोग संगठन का दामन थाम रहे हैं जिससे भाकियू तोमर का लगातार कुनबा बढ रहा है और इसी क्रम में बुधवार को युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी एवं तहसील प्रभारी राव सोनू ने संगठन का विस्तार करते हुए गांव उमाही के रहने वाले राव शमशाद को ग्राम सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं गांव उमाही के ही राव इकराम को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई।युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी एवं राव सोनू ने राव शमशाद एवं राव इकराम का संगठन में स्वागत करते हुए नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नवनियुक्त ग्राम सचिव एवं सदस्य ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सच्ची निष्ठा से कार्य कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि भाकियू तोमर संगठन जिले में लगातार फल-फूल रहा है जिसके तहत हर रोज किसान, मजदूर,व्यापारी संगठन में शामिल हो रहे हैं बड़े-बड़े व्यापारी संगठन का दामन थाम रहे हैं उन्होंने कहा कि कुछ तानाशाही अधिकारी किसानो का शोषण कर रहे हैं जो किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं होगा इस दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी, प्रदेश मंत्री विकास गिरधर, युवा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा, युवा जिला मंत्री साहरून, तहसील अध्यक्ष अलीम, सोनू तहसील प्रभारी, मुनीर, कार्यकर्ता मौजूद रहे।







