JAUNPUR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आगामी त्योहारों, कानून व्यवस्था, ष्हर घर तिरंगाष्, ड्रोन संचालन व अन्य मुद्दों पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि ष्हर घर तिरंगाष् अभियान तीन चरणों में मनाया जाएगा। 2 से 8 अगस्त तक स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी, 9 से 12 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव व मेला होगा और 13 से 15 अगस्त तक हर घर, कार्यालय और संस्थान पर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को ष्विभाजन विभीषिका दिवसष् पर मौन यात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को भव्य रूप से तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्रगान होगा। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की टैगलाइन है दृ ष्मिट गये जाने कितने इसके मान में, हर घर तिरंगा फहरायेंगे उनकी शान मेंष्। रक्षाबंधन (8 से 10 अगस्त) पर महिलाओं को रोडवेज व सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व के लिए साफ-सफाई, सुरक्षा और ध्वनि नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि ड्रोन का बिना अनुमति संचालन प्रतिबंधित रहेगा, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस थानावार सूची तैयार करेगी। साथ ही अफवाहों पर रोक और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।शिक्षा विभाग को स्कूलों की पेयरिंग मानक के अनुसार करने और पढ़ाई में बाधा न आने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया, एडीएम, एएसपी, नगर मजिस्ट्रेट, सूचना अधिकारी सहित कई अधिकारी व पत्रकार उपस्थित रहे।







