PRATAPGARH NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में मंगलवार को को रात्रि को ASP(W) संजय राय व CO लालगंज आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व मे थाना प्रभारी संग्रामगढ़ सत्येन्द्र सिंह भदौरिया मय फोर्स एवं स्वाट टीम प्रभारी श्री उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया मय टीम द्वारा थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अस्थवा मीरपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 01 शातिर अभियुक्त सूर्यभान पटेल पुत्र महेश पटेल निवासी ग्राम रामपुर गोहरी थाना थरवई जनपद प्रयागराज के दाएं पैर में लगी गोली व अन्य 01 अभियुक्त, अंकित सोनी पुत्र रामकृष्ण सोनी निवासी ग्राम सेवईत बाजार थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को मौके से गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु सीएचसी संग्रामगढ़ ले जाया गया है, जहां से घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया है।अभियुक्तों के कब्जे से लूट की लगभग 3.740 kg सफेद धातु व 5.7gram पीली धातु के आभूषण, 01 मोटरसाइकिल, 01 तमंचा 312 बोर, 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 312 बोर बरामद किया गया है। 28 जुलाई को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अवसानगंज में वादी से हुई ज्वेलरी लूट की घटना के संबंध में थाना संग्रामगढ़ पर मु0अ0सं0 137/25, धारा 309(4), 311, 115(2), 351(3) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया था।
घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में टीमें गठित की गई थीं। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य संकलन व निरंतर की जा रही तलाश/घेराबंदी के क्रम में आज दिनांक 04.08.2025 को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अस्थवा मीरपुर रोड के पास थाना संग्रामगढ़ पुलिस से हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस हिरासत में इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है तथा मौके से 01 अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
इससे पूर्व दिनांक 31.07.2025 को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नेवादा नहर के पास थाना संग्रामगढ़ पुलिस से हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था तथा मौके से 02 अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया था। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही थी ।
गिरफ्तार/ घायल अभियुक्तों का विवरण
01. घायल अभियुक्त सूर्यभान पटेल पुत्र महेश पटेल निवासी ग्राम रामपुर गोहरी थाना थरवई जनपद प्रयागराज ।
02. गिरफ्तार अभियुक्त अंकित सोनी पुत्र रामकृष्ण सोनी निवासी ग्राम सेवईत बाजार थाना सोरांव जनपद प्रयागराज। आपराधिक इतिहास-01- सूर्यभान पटेल पुत्र महेश पटेल निवासी ग्राम रामपुर गोहरी थाना थरवई जनपद प्रयागराज का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 137/25, धारा 309(4), 311, 115(2), 351(3) बीएनएस थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रयागराज ।
02- अंकित सोनी पुत्र रामकृष्ण सोनी निवासी ग्राम सेवईत बाजार थाना सोरांव जनपद प्रयागराज का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 137/25, धारा 309(4), 311, 115(2), 351(3) बीएनएस थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रयागराज ।
उक्त घटना पूर्व में घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01. घायल अभियुक्त नीरज पासी उर्फ कुलदीप भारतीय पुत्र संतोष भारतीय निवासी मातादीन का पुरवा थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज ।
02. गिरफ्तार संजीव कुमार उर्फ तूफानी पुत्र बाबूलाल कन्नौजिया निवासी गौहरी थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज।
03. गिरफ्तार अभिषेक सोनी उर्फ छोटे पुत्र अनिल सोनी निवासी फाफामऊ साजन गली थाना फाफामऊ प्रयागराज ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01- थाना प्रभारी संग्रामगढ़ सत्येन्द्र सिंह भदौरिया मय हमराह उ0नि0 सूबेदार राय, उ0नि0 प्रशान्त कटियार, उ0नि0 विनय वर्मा, उ0नि0 गुरदीप सिंह, का0 धनन्जय श्रीवास्तव, का0 रामनरेश जाट, का0 अजीत प्रताप सिंह, का0 केवल साहू, का0 वीरेन्द्र कुमार, का0 रामनिवासी यादव थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ ।
02- स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया मय हमराह हे0का0 पंकज दुबे, का0 जागीर सिंह, का0 श्रीराम सिंह, का आशुतोष पांडे मय चालक राजेन्द्र कुमार।







