KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कुशीनगर में सात दिवसीय होने वाले कजरी लोक गायन कार्यशाला का समापन बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद मुकेश तिवारी व मण्डल अध्यक्ष राजेश राव रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश तिवारी ने कहा कि कजरी लोक विधा जिसमें घर परिवार के आपसी सम्बन्धों को जीवंत करती है तथा प्रेम राग की संवेदना को उभारती है आज के प्रवेश में यह बिधा बिलुकत हो रही है जिसको लेकर सरकार गम्भीर है और इसको बढ़ावा देने के लिए हर जिले में इस तरह के आयोजन कर विधा को आगे बढ़ा रही है मण्डल अध्यक्ष राजेश राव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से निकली कजरी एक विधा बन गई कजरी गायन में प्रेम विरह भक्ति और राष्ट्र भक्ति सभी कुछ सम्मिलित हैं कजरी एक तरफ गांव के मजदूर किसान साधारण महिला को जोड़ता है तो दूसरी तरफ संगीत और गीत के बड़े आयोजनों से कहीं कहीं कजरी की स्वाधीनता अवलोकन से जुडी बड़ी घटनाएं भी है प्रशिक्षक के रूप में लोक गायक धीरज राव ने बच्चों को कजरी बिधा के रूप में एक से बढ़कर एक गीत सुनाया और पढ़ाया और बच्चों को कजरी के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सात दिनों तक चली कजरी कार्यशाला को विस्तार पूर्वक जानकारी दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय का सौभाग्य है कि ऐसे कार्यक्रम उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित किया गया है जिससे हमारे विधालय के बच्चों को शिक्षण के साथ संगीत सिखने का मौका मिला है इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर राजेश शुक्ला, सत्यपाल गोबिंद राव, कुलदीप सिंह, जनार्दन, सगीर आलम, लालबहादुर चौहान, हरिशंकर मद्धेशिया, राजन गुप्ता, सतीश कुशवाहा, अजित श्रीवास्तव, स्नेहा राव, आरती प्रजापति ,बबिता पासवान, नरगिस सिद्दिकी, मृदुला तिवारी, दिलिप यादव ,प्रमोद राव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।







