FATEPUR NEWS: नगर की महिलाओं ने मिलजुल कर बड़े ही हर्षोल्लास से सिविल लाइंस स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता सुनीता गुप्ता के निवास में हरियाली तीज के कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें शहर की सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभाग किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने सावन के गीतों पर डांस किया एवं अनेकों सांस्कृतिक कार्य आयोजित किया। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता की सीनियर वर्ग की विजेता रेशम मल्होत्रा एवं जूनियर वर्ग की विजेता अंकिता गुप्ता (दिव्या) रही, डांस कंपटीशन की विजेता सोनिका धवन एवं मेहंदी प्रतियोगिता की प्रथम विजेता अनन्या गुप्ता, द्वितीय विनर निधि गुप्ता, तृतीय विनर श्रेयांशी गुप्ता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारती शिवहरे, नीता गुप्ता, वर्षा अग्रहरि, कोमल रस्तोगी, सोनल गुप्ता, स्वाति जैन, सरिता सोनकर, सांत्वना सिंह, उमा गुप्ता, शुभी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, अपर्णा सिंह गौतम, दीपिका सिंह, वंदना द्विवेदी, ललिता रस्तोगी, डॉली गुप्ता, शशि गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, विजयलक्ष्मी आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही हैं।







