जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक आयोजित
JAUNPUR NEWS: बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान की समीक्षा की गई, जिसमें खुटहन की प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव सेवा, संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, कृमि मुक्ति दिवस आदि बिंदुओं की भी समीक्षा की। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीडीओ को नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। एन कॉर्ड की बैठक में जिलाधिकारी ने नकली दवाओं की जांच व मादक पदार्थों पर प्रवर्तन अभियान चलाने के आदेश दिए। बैठक में सीडीओ ध्रुव खाडिया, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।







