ETAWA NEWS: संगठन सृजन के कानपुर बुंदेलखंड मंडल के प्रभारी बृजेंद्र ब्यास उर्फ डम डम महाराज पूर्व विधायक झांसी का आज इटावा जनपद की सीमा में जिले के उपाध्यक्ष सतीश नागर ने कांग्रेस जनों के साथ भव्य स्वागत किया श्री बृजेंद्र ब्यास जी ने कहा
उत्तर प्रदेश में संघटन सृजन चल रहा है इटावा जनपद में आज कमेटी एवं ब्लॉक अध्यक्ष चेक करने आए है 2027 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी प्रदेश से लेकर बूथ तक संघटन सृजन होगा और अजय राय के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और जीता जाएगा।
उनके साथ कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल, जिला सचिव अनुराग करण, न्याय पंचायत के अध्यक्ष दीपेश गौतम, विपिन नागर, राघवेंद्र, विवेक कुमार, गौतम, विवेक नागर, यशपाल, शुभम पांडे आदि लोग मौजूद रहे।







