प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन
PRATAPGARH NEWS: एन एम ओ पी एस राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धुजी के आह्वान पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रतापगढ़ के नेतृत्व में नई पेंशन योजना (NPS), एकीकृत पेंशन योजना (UPS), निजीकरण एवं स्कूलों के मर्जर के खिलाफ एक भव्य मोटरसाइकिल रोषमार्च निकाला गया। रोषमार्च का उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, सरकारी सेवाओं के निजीकरण पर रोक और शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित रखने की मांगों को मजबूती से उठाना था। यह मोटरसाइकिल मार्च हजारों की संख्या मे शिक्षक,कर्मचारी, विभिन्न समर्थित संगठनों द्वारा भुपियामऊ से प्रारंभ होकर भंगवाचुंगी,तिलक कालेज, एमडीपीजी कालेज, सदर तहसील, घंटाघर, सदर मोड़, केपी कॉलेज,जी.आई.सी.,जिला अस्पताल, राजापाल टंकी, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, विकास भवन, मीरा भवन, रोडवेज अड्डा और अंबेडकर चौराहा पर पहुंचा। पूरे मार्ग में कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों का जबरदस्त उत्साह व जनसमर्थन देखने को मिला। मार्च के समापन पर मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसमें OPS बहाली, UPS और NPS की समाप्ति, शिक्षा विभाग में मर्जर की प्रक्रिया पर रोक और सरकारी क्षेत्र में निजीकरण पर पूर्ण विराम लगाने की मांग की गई।ज्ञापन सौपते हुए जिलाध्यक्ष सी.पी.राव ने कहा कि OPS बहाली,निजीकरण की समाप्ति पर यदि सरकार कोई निर्णय नही लेती है तो 25 नवंबर को हम दिल्ली की चढाई करेंगे।कार्यक्रम को अटेवा जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह, मण्डलीय महामंत्री डा. विनोद त्रिपाठी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अयोध्या यादव, ,डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डा. अनिल पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष करुणेश सिंह ‘मुन्ना’,रेलवे(AlLRSA) जिला जिलाध्यक्ष अजय कुमार ,सेक्रेटरी रमेश गुप्ता,लेखपाल संघ पूर्व जिलाध्यक्ष ऐनुल हसन,
जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा,वेद प्रकाश आर्यन प्रदेश आई.टी.सेल सहप्रभारी सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार को आगाह किया कि यदि माँगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत मे जिला कार्यक्रम प्रभारी सुरेन्द्र विमल ने सभी संगठनों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शिक्षिकाओं, छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में डा.रजनीश रत्न वर्मा,सुरजीत कुमार, विश्वदीप सिंह, शोभा शर्मा, प्रदीप सरोज,संजय यादव, राजेन्द्र वर्मा, विजय शंकर गुप्ता,ओंकारनाथ, रमेश गौड,दिनेश सरोज,अखिलेश प्रतापगढी, शरद सिंह,जे.के.शर्मा, अरशद अली,लालमणि, बबलू सोनी,राम विशाल पाल,रमेश राव,धर्मेन्द्र बहादुर सिंह,रामलाल गुप्ता, अरविंद कुमार विंद,करुणा शंकर यादव,डा.दिनेश वर्मा, अरुण गौतम,बसंतलाल, दिनेश चौधरी, संजय सरोज,उदय सिंह, अखिलेश सरोज,अमरनाथ, धर्मराज, कपिल वर्मा,जीतेन्द्र प्रसाद,राजेश वर्मा पंकज सिंह राजकुमार,दया शंकर शुक्ल, पन्ना लाल,संजय कुमार, भूपेन्द्र गुलशन, संदीप यादव,राजेश यादव,नशीमा बानो,प्रतिभा
तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों, शिक्षक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही। जनपद प्रतापगढ़ में यह रोषमार्च ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी रहा।







