PRATAPGARH NEWS: जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में कार्यरत सबीना अंजुम ने गुरुवार को को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए सकुशल सेवानिवृत हुई, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में सीटीओ अनामिका सिंह मौजूद रही। अपने अध्यक्षीय भाषण में जिला विद्यालय निरीक्षक ने उर्दू अनुवादक शबीना अंजुम के सेवानिवृत्त होने के मौके पर उनके कार्य एवं व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सभी बक्ताओं के द्वारा शबीना अंजुम के कार्यालय में किए गए कार्य एवं उनके व्यवहार के बारे में प्रशंसा की गई, इस मौके पर मुख्य रूप से सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सरोज राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज शेखूपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार राजकीय इंटर कॉलेज शुकुलपुर के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज रामपुर कांपा के प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ की प्रधानाचार्य गीता यादव उप प्रधानाचार्य डॉ मो अनीश एवं राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के संतोष कुमार मिश्रा, नुसरत अली डायट प्रतापगढ़ की प्रशासनिक अधिकारी सीमा सिन्हा डायट प्रयागराज के प्रशासनिक अधिकारी कौशल कुमार पांडेय, गजाधर यादव लेखाकार नितिन श्रीवास्तव,अतुल विश्वकर्मा डीसी रमसा रंजन प्रताप, अश्वनी यादव, अभिषेक चौधरी, अखिलेश वर्मा, दीपक सिंह, अंकित पांडेय, ऋतुराज सिंह, श्याम शंकर, राघवेंद्र शुक्ला, मोहित सिंह, संजय मौर्य, अभिषेक मिश्रा, रमेश प्रताप सिंह एवं कार्यालय के संजय सरोज, नीरज प्रदीप एवं कार्यालय एवं जनपद के कई विद्यालयों के स्टाफ मौजूद रहे।







