PRAYAGRAJ NEWS: तहसील कोरांव अंतर्गत न्याय पंचायत खीरी स्थित बड़गांव अथवा रामलखन मार्ग पूर्व में काली सड़क हुआ करती थी जिस पर ट्रकों व ट्रैक्टरों का हमेशा आनाजाना लगा रहता है। चूंकि यह सड़क दो प्रदेशों यूपी और एमपी को जोड़ती है। इसे बाईपास के नाम से भी जाना जाता है। इसीलिए इस पर आवागमन कुछ ज्यादा ही रहता है। ऐसे में अगर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करके मानक अनुरूप न बनाएं जाने से सड़क जल्द ही खराब हो सकती है जिससे आवागमन बाधित हो सकता है।आक्रोशित क्षेत्रीय ग्रामीणों समेत राहगीरों का आरोप है कि,ठीकेदार द्वारा काली सड़क की जगह चैड़ाई कम करते हुए सीमेंट ईंट का खड़ंजा बिछाया जा रहा है जो मानक के विपरीत है और जो खड़ंजा सड़क पर बिछाया भी गया है न तो उसमें जी एस बी 25दृ50 गिट्टी डालकर बैलट चलाया गया न तो डस्ट बिछाया गया और न ही साइड वॉल की आर सी सी ढ़लाई की गई है। निर्माणाधीन सड़क के साइड वॉल को मात्र दो ईंटों के साथ हल्के सीमेंट बालू का मसाला उपयोग किया गया है, ऊपर से उस पर हल्की 10दृ1 के मसाले की चटाई दी गई है जिससे सड़क कभी भी छिन्न भिन्न हो सकती है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के साथ ठीकेदार द्वारा घोर लापरवाही की गई है।अभी सड़क निर्माणाधीन है जबकि अभी से ही जगह जगह बैठी जा रही है, आगे क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है।पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण हेतु अच्छा खासा धनराशि की सरकार स्वीकृति करती है जिसका दुरुपयोग किया जा रहा है।ग्रामीणों ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा समेत विभागीय उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले की जांच कर मजबूत और टिकाऊ सड़क निर्माण कराने हेतु माँग की है।







