Home उत्तर प्रदेश स्टेडियम मुंशीलाटपुर में निर्माणाधीन कार्य का सीडीओ ने किया निरीक्षण

स्टेडियम मुंशीलाटपुर में निर्माणाधीन कार्य का सीडीओ ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य का निरीक्षण करते सीडीओ

BHADOHI NEWS: जिला स्पोट्र्स स्टेडियम मुंशीलाटपुर में निर्माणाधीन जिम हाल, बॉक्सिंग हाल, टॉयलेट, चेंजिंग रूम आदि परियोजना का मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल द्वारा निरीक्षण किया गया। सीडीओ ने बताया कि परियोजना हेतु स्वीकृत लागत मु0 12.20 करोड़ के सापेक्ष 6.31 करोड़ की धनराशि कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल इकाई 16 मीरजापुर को प्राप्त हो गयी है, किन्तु अभी तक संस्था द्वारा मात्र कुश्ती हॉल का ही कार्य प्रारम्भ कराया गया है, जो नीवं स्तर पर है। जिम हॉल, चेंजिंग रूम एवं टॉयलेट ब्लाक निर्माण का कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं कराया गया है, जबकि धनराशि कार्यदायी संस्था के पास उपलब्ध है। कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत अत्यन्त धीमी है। उन्होंने कहा कि खेल भवनों का निर्माण जनहित व खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हित में अत्यन्त आवश्यक एवं प्राथमिकता वाला कार्य है। अतः उक्त कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराया जाए ताकि निर्धारित समय सीमा में खेल गतिविधियों का संचालन प्रारम्भ किया जा सके। कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने, आवश्यक मानव संसाधन एवं सामग्री की समुचित व्यवस्था कराने तथा अनारम्भ जिम हॉल, चेन्जिंग रूम एवं टॉयलेट ब्लाक का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।