धर्मेंद्र सक्सेना समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
JALAUN NEWS: अंडमान-निकोबार टेलीकॉम सर्कल में आधार नामांकन प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं और तकनीकी हेरफेर के मामले में बीएसएनएल की फ्रेंचाइजी “धर्मेंद्र कम्युनिकेशन” पर गंभीर आरोप लगे हैं। सहायक महाप्रबंधक (SM) सुदीप चेट्टियानकांडी की लिखित शिकायत पर दक्षिण अंडमान के साइवर क्राइम थाने में जालौन निवासी धर्मेंद्र सक्सेना समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।एफआईआर संख्या 0009 दिनांक 10 मार्च 2025 को रात 9:25 बजे दर्ज की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराएं 316, 318, 335, 336, 340 एवं 61 के तहत अपराध पंजीकृत किए गए हैं। इस मामले में जांच अधिकारी के रूप में पीएसआई कार्तिक राजन को नियुक्त किया गया है।बीएसएनएल द्वारा जालौन (उत्तर प्रदेश) की “धर्मेंद्र कम्युनिकेशन” को अंडमान निकोबार क्षेत्र में आधार नामांकन और ग्राहक सेवा केंद्र (OCSC) संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जुलाई 2024 में कार्य आरंभ होने के साथ ही फ्रेंचाइजी को UIDAI से 20 यूजर आईडी और 20 मशीन आईडी अधिकृत की गई थीं।लेकिन सहायक महाप्रबंधक सुदीप चेट्टियानकांडी के अनुसार, फ्रेंचाइजी के पर्यवेक्षक मोहम्मद साहिल (उन्नाव) और मोहम्मद जफर (कानपुर) ने इन आईडी और मशीनों का गलत इस्तेमाल करते हुए बीएसएनएल द्वारा अधिकृत क्षेत्र के बाहर आधार नामांकन शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने UIDAI सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से अण्डमान निकोबार के अलावा अन्य देशों के फर्जी आधार बनाने, फर्जी सिम कार्ड जारी व पैसा इकठ्ठा करने का गम्भीर आरोप है। सबसे गंभीर आरोप मोहम्मद साहिल पर लगा है, जिसने कथित तौर पर अंडमान के आधार ऑपरेटरों के सिस्टम में रिमोट कनेक्टिविटी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर संवेदनशील जानकारी प्राप्त की और मशीन आईडी की क्लोनिंग कर दूरस्थ स्थानों से आधार नामांकन संचालित किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, धर्मेंद्र सक्सेना ने 9 दिसंबर 2024 को बीएसएनएल को ईमेल भेजकर मोहम्मद साहिल को संस्था से हटा देने की सूचना दी थी। इसके बावजूद साहिल न केवल फ्रेंचाइजी के व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन बना रहा, बल्कि वह आज भी ऑपरेटरों और स्टाफ के संपर्क में है। इससे इस पूरे नेटवर्क में मिलीभगत की आशंका और गहरी हो जाती है।धर्मेंद्र सक्सेना – प्रोपराइटर, धर्मेंद्र कम्युनिकेशन, 34 क्लब मार्केट, अंबेडकर चौराहा, उरई, जिला जालौन,मोहम्मद साहिल – निवासी मोहल्ला निजामपुर पचगहुरा, हसनगंज, उन्नाव,मोहम्मद जफर – निवासी बेकनगंज, कानपुर
आरोपी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र सक्सेना को पकड़ने के लिए अण्डमान निकोबार साइबर पुलिस के साथ जालौन पुलिस द्वारा लगातार तीन दिन तक दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश में सक्रिय है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।बीएसएनएल अधिकारियों द्वारा मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले ने डिजिटल पहचान प्रणाली की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल शम्सुद्दीन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल की मदद से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाही की जाएगी।







