PRAYAGRAJ NEWS: योगी सरकार में जहाँ गुंडे-माफिया या तो जेलों में हैं या ऊपर जा चुके हैं, वहीं एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर खुलेआम नशे की हालत में भाजपा नेता, व्यवसायी से रंगदारी माँगने, जान से मारने की धमकी देने और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहा है। यह मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहाँ भाजपा प्रयागराज यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति विकास पटेल पुत्र सुरेन्द्र पटेल के विरुद्ध थ्प्त् दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, अक्टूबर-नवम्बर 2024 में विकास पटेल ने नशे की हालत में प्रतिष्ठान पहुँचकर दिलीप कुमार से पार्टी के नाम पर रंगदारी माँगी, और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। 27 जुलाई 2025 को विकास पटेल ने एक संगठित साजिश के तहत कुछ अखबारों के माध्यम से 8-9 महीने पुरानी फोटो का इस्तेमाल कर तथ्यहीन और बदनाम करने वाली खबरें साजिशन छपवाईं, और बदनाम किया। जिससे सामाजिक व आर्थिक छवि को धूमिल कर नुकसान पहुंचाया। इससे एक दिन पहले 26 जुलाई को उसने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में दुकान की पुरानी तस्वीर डालकर दुष्प्रचार भी किया था। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (ठछै) की धारा 308(5) के अंतर्गत शंकरगढ़ प्रभारी निरीक्षक ने जांच कर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी विकास पटेल के विरुद्ध पहले से ही गुंडा एक्ट के तहत वाद संख्या 582ध्2024, हिस्ट्रीशीट संख्या 15ठ, और कई अन्य संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियाँ आसपास के जिलों में भी सक्रिय हैं। दिलीप कुमार ने आशंका जताई है कि इसके पीछे कुछ राजनीतिक दलों और विरोधी गुटों की मिलीभगत भी हो सकती है, जो उन्हें मानसिक रूप से तोड़ना और उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता के साथ व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है। चंद अखबारों ने भी तथ्यहीन व झूठी खबर पुरानी फोटो लगाकर प्रकाशित किया था। जिस पर दो दिन के अन्दर खंडन प्रकाशित करने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही करने की बात कहीं।
प्रशासन से माँग की गई है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और व्यापारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की जान-माल की सुरक्षा तत्काल मुहैया कराई जाए। प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ को तहरीर देते वक्त जिला मीडिया प्रभारी के साथ मंडल अध्यक्ष नारीबारी आशीष पटेल, मंडल अध्यक्ष शंकरगढ अखिलेश सिंह पटेल, भाजपा नेता धर्मराज पाल, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, अनिल चतुर्वेदी आदि के साथ कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी थें। आरोपित है कि इसके पूर्व भी उक्त आरोपी ने क्षेत्र की बड़े-बड़े प्रतिष्ठित सामाजिक लोगों के साथ भी षड्यंत्र रच कर रंगदारी के वसूली के इरादे से खबरें प्रकाशित कराता था। क्षेत्र के लोग इसके अपराधिक इतिहास के डर से शांत बैठ जाते थें, जिससे इसका मनोवल निरंतर बढ़ता चला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश ने साफ किया की किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ साजिश या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होंगा,ऐसें अपराधियों के ऊपर सख़्त कार्यवाही प्रशासन करें जिससे किसी कार्यकर्ता के विरुद्ध कोई साजिश ना रच सकें।







