Home उत्तर प्रदेश नहर की झाल में मिला अज्ञात शव लोगों में सनसनी

नहर की झाल में मिला अज्ञात शव लोगों में सनसनी

नहर की झाल में मिला अज्ञात शव लोगों में सनसनी

AURAIYA NEWS: जनपद के अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज, टकपुरा नहर पुल के पास एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अयाना थाना क्षेत्र स्थित टक पुरा नहर पुल में एक अज्ञात शव आकर झाल में फंस गया। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। शव को देखने के लिए पुल पर राहगीरों की भीड़ लग गई ।मौके पर अयाना और अजीतमल थानों को पुलिस पहुंच गई। शव अयाना थाना क्षेत्र में होने के कारण अयाना पुलिस ने शव को निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। जब शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने शव को लावारिश मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष होगी, शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में था। मृत्यु करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी जिसके चलते शव बुरी तरह फूल गया है।