Home उत्तर प्रदेश 21 बच्चों का बना दिव्यांगता प्रमाण पत्र

21 बच्चों का बना दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांग बच्चे की आईक्यू टेस्ट करते अशोक परासर

BHADOHI NEWS: समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षान्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में मेडिकल ऐसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों के द्वारा जिले के परिषदीय विद्यालयों मंे अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
कैंप में कुल 52 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें कुल 21 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। कैंप में आर्थाेपेडिक सर्जन डा. रवि प्रकाश सहाय ने 08 अस्थि दिव्यांग, आई सर्जन डा. मुकुल पांडेय ने 04, मनोचिकित्सक डा. दिनकर प्रसाद त्रिपाठी, नैदानिक मनोवैज्ञानिक डा. अशोक परासर द्वारा 09 मानसिक मंदित बच्चों का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। ईएनटी डा. दीप्ति पांडेय के द्वारा किसी भी बच्चे का प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया। उनके द्वारा कैंप में आये श्रवण बाधित बच्चों को श्रवण जांच हेतु रेफर किया गया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग से प्रिया श्रीवास्तव, आशुतोष मालवीय, जिला समन्वयक समेकित  शिक्षा रश्मि मिश्रा, फिजियोथेरेपिस्ट डा.जेपी सिंह, सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, विजय कुमार मौर्य, संदीप कुमार वर्मा, राणा गोविंद, श्याम बहादुर यादव, मीरा प्रजापति आदि ने सहयोग प्रदान किया गया।