Home उत्तर प्रदेश दिव्यांगता नहीं है अभिशाप,बच्चों को पढ़ाकर बनाएं कामयाबःचंद्रशेखर

दिव्यांगता नहीं है अभिशाप,बच्चों को पढ़ाकर बनाएं कामयाबःचंद्रशेखर

अभिभावकों को संबोधित करते बीईओ चंदशेखर आजाद

BHADOHI NEWS: बीआरसी रोटहा में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय एनवायरमेंट बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के पेरेंट्स के प्रथम काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.जयप्रकाश सिंह द्वारा दिव्यांगता के कारण प्रकार तथा उपचार आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मॉडल पर्सन अनिल कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय चेतनीपुर व श्याम बहादुर यादव स्पेशल एजुकेटर सुरियावां द्वारा बताया गया कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं होता। उन्होंने अपने जीवन के चैलेंज को उजागर किया। तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद के द्वारा दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली लाभ तथा सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वहीं उन बच्चों के अभिभावकों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्पेशल एजुकेटर विजय कुमार मौर्य, विवेक पाठक, सरिता मिश्रा, मनोज सिंह व राणा गोविंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।