Home उत्तर प्रदेश दो जंगली सुअर मृत व एक कछुआ के साथ दो नेपाली गिरफ्तार,...

दो जंगली सुअर मृत व एक कछुआ के साथ दो नेपाली गिरफ्तार, अन्य फरार

SIDHARTHNAGAR NEWS: एसएसबी 50वीं वाहिनी डी कम्पनी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह को मधवानगर क्षेत्र में घेराबंदी कर दो नेपाली को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मृत जंगली सुअर और एक जीवित कछुआ बरामद किया गया है। सहायक कमांडेंट जोठी शरण ने बताया की यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि कुछ लोग अवैध रूप से वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर  त्वरित कार्रवाई करते हुए मधवानगर के पास संदिग्ध क्षेत्र में घेराबंदी की। अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि उनके अन्य साथी भागने में सफल रहे। मौके पर छानबीन करने पर दो जंगली सुअर मृत व एक कछुआ जिंदा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताक्ष मे अपना बेचन व  बृजमोहन निवासी ग्राम जुमला नेपाल बताया पूछताक्ष के दौरान बताया की यहाँ पर जंगली सुअर का मीट बनाकर खाने के इरादे से आये है । यह जानवर को गड्ढे नामक व्यक्ति निवासी ग्राम पथरदहिया नेपाल का रहने वाला है उससे लेकर आये है। अग्रिम कार्यवाही हेतु बरामद जंगली सुअर व कछुए सहित गिरफ्तार अभियुक्तो को वन विभाग इटवा रेंज को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त बरामदगी मे एसएसबी रामेश्वर यादव, आनंद प्रकाश मिश्रा, आनंद यादव, हिमांशु सिंह रहे।