BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) ऐतिहासिक शिवगढ़ धाम में सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला। रात 12 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का सैलाब सोमवार को धाम में उमड़ पड़ा। भक्तों ने घंटों कतार में खड़े होने के बाद जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।नगर पंचायत पचपेड़वा की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों ने पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।मंदिर समिति ने सुरक्षा, जल व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी से व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही। शिवगढ़ धाम में सावन का यह तीसरा सोमवार आस्था, श्रद्धा और व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बना।चेयरमैन रवि वर्मा के नेतृत्व में ननकू प्रजापति,संजय कसौधन, राम धीरज, संतोष कसौधन ,अनुराग मिश्रा, संतोष मोदनवाल,अभय वर्मा, राकेश यादव, सरजू प्रसाद, इंद्रजीत मिश्र आदि लोगों ने भंडारे को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सहयोग किया।







