विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल देना मेरी प्राथमिकता :दिलीप सिंह
KUSHINAGAR NEWS: क्षेत्र के नरायनपुरकोठी स्थित इंटर कॉलेज के वरिष्ठतम शिक्षक दिलीप कुमार सिंह को विद्यालय का नया कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। सोमवार को एकऔपचारिक कार्यक्रम के तहत प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व विधायक एवं प्रबंधक गंगा सिंह कुशवाहा तथा मंत्री डा. शैलेन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में दिलीप सिंह को प्रधानाचार्य पद का कार्यभार सौंपा गया।कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने प्रबंध समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और मनोयोग से करूंगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल देना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामबृक्ष गिरी, महेंद्र नाथ उपाध्याय, ग्राम प्रधानगण रामाशीष सिंह,संजीव कुमार सिंह, सुरेश कुशवाहा,पूर्व प्रधानाचार्य जगन्नाथ सिंह, शिक्षक प्रेमकुमार त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,विनोद शर्मा, उर्मिला सिंह, प्रवीण कुमार, दुर्गेश यादव, मोहन लाल गुप्त, अदालत हुसैन, नीलेश कुमार शर्मा, योगेश कुमार तिवारी, संजय कुमार सिंह, दुगेश, आरती द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।







