कॉलेज गेट पर छात्राओं से संवाद करती सीओ आयुषी सिंह साथ में इंस्पेक्टर रामसहाय सिंह
ETAWA NEWS: कानून व्यवस्था को सुद्रढ बनाने और मैनपुरी छात्रा गोली कांड को लेकर सतर्कता बरतते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सोमवार सुबह कॉलेज और स्कूल के समय विद्यालयों,नगर के प्रमुख मार्गो पर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सोमवार तड़के सुबह से ही क्षेत्राधिकारी आयुषी और थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ अराजक तत्वों, शोहदों और संदिग्ध लोगों की पड़ताल लिए नगर के कॉलेज स्कूलों व प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह स्वयं हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,चौ सुघर सिंह कॉलेज,सेंट पीटर्स कॉलेज के गेट पर स्कूल पहुंचने वाली छात्राओं और रास्ते में सड़क मार्ग पर स्कूल और कोचिंग आ रही छात्रों से रूबरू हुई।क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं से किसी भी परेशानी या किसी के द्वारा परेशान किए जाने के बारे में पूछा साथ ही कहा कि अगर कभी भी कोई भी परेशानी हो या किसी के द्वारा आपके प्रति व्यवहार में संदिग्धता दिखे तो तुरंत ही मुझे या थाने में सूचित करें।इसके अलावा विषम परिस्थिति में महिला इमरजेंसी सहायता नंबर 1090 हमेशा याद रखें। ताकि आपको जल्द से जल्द सहायता दी जा सके। इंस्पेक्टर रामसहाय सिंह ने सड़क और कॉलेज के बाहर से गुजर रहे बाइक सवार युवकों की भी संघनता से जांच की।सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि नगर व क्षेत्र के ऐसे कॉलेज जहां छात्राएं अध्यनरत हैं वहां कॉलेज प्रारंभ और समापन के समय सिविल ड्रेस में अराजक तत्वों व शोहदों पर पुलिस की निरंतर निगरानी रहेगी।पुलिस की इस मुहिम से सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने प्रशंसा की।







