Home इटावा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी किशोरी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी किशोरी की मौत

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीखेपुर में पहली मंजिल पर पड़े जाल में जूट की रस्सी से फँदा लगाकर फांसी पर लटकी किशोरी को जब तक नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भीखेपुर बाजार निवासी अवधेश कुमार, डेली नीड्स और जनरल स्टोर की दुकान किये है। पत्नी स्नेहा कानपुर देहात जिले के थाना सिकन्दरा अंतर्गत रजौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र है। इकलौता पुत्र शैलेंद्र कुमार, दुकान में हाथ बटाता है। इकलौती पुत्री करिश्मा (17 वर्ष) गाँव स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर दुकान के लिए समान खरीदने के लिए शुक्रवार को अवधेश अपने पुत्र शैलेंद्र के साथ दिल्ली सामान लेने गया था। पत्नी स्नेहा, विद्यालय गई थी। करिश्मा घर पर अकेली थी, स्नेहा विद्यालय पढ़ाने नहीं थी। जब वह दोपहर करीब तीन बजे स्नेहा विद्यालय से घर लौटी तो मुख्य शटर अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी नहीं खुला। तो मोबाइल मिलाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, तो आसपास के लोगों को बुलाया। शटर तोड़कर घर में अंदर पहुंचे। आंगन में खड़े होकर छत पर नज़र डाली तो स्नेहा की चीख निकल गई। पहली मंजिल की छत पर लगे जाल में जूट की रस्सी का फँदा गले में लगा करिश्मा फांसी पर लटकी थी। तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से पुलिस करिश्मा को नीचे उतारा। तब तक उसकी साँसे थम चुकीं थीं। स्नेहा ने अपने पति और पुत्र को मोबाइल पर जानकारी दी है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।