AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओ में तीन व्यक्ति घायल हो गये। जिसमें दो को गम्भीर अवस्था में सैफई रेंफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के हाईव पर हुई पहली मार्ग दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजारीपुर निवासी मनोज राजपूत अपने भाई दीपक राजपूत के साथ मोटर साईकिल से किसी कार्य से गये थे, देर रात्रि वापिस आ रहे बुण्डेलखण्ड एक्प्रेसवे से निकले तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साईकिल में कट मार दिया। जिससे मोटर साईकिल अनियन्त्रित होकर डिवाईडर से टकरा गयी मोटर साईकिल चला रहे मनोज राजपूत बुरी तरह घायल हो गये जिन्हे एम्बूलेंस की मदद से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया जहा पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था में सैफई रिफर कर दिया। वही दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी संतकुमार पुत्र नरेश चंद्र अजीतमल किसी कार्य से आये थे जहा से वापिस अपने गॉव जगन्नाथपुर जा रहे थे तभी फुटकुॅआ के पास जैसे ही वह गॉव जाने के लिये मुड़े तभी किसी वाहन से टकरा गये और घायल हो गये जिन्हे सीएचसी अजीतमल मे भर्ती कराया गया लेकिन ज्यादा चोट न होने पर इलाज के वाद वह घर चले गये। वही तीसरी मार्ग दुर्घटना में जिला इटावा के थाना बकेबर के गॉव बिशनापुर निवासी राम पुत्र राजकुमार ईरिक्सा चलाने का कार्य करता है गुरूवार की देर रात्रि वह सवारी लेकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर गया था जहा से सवारी छोड़कर वापिस आ रहा था जैसे ही वह बल्लापुर के आगे निकला तभी सड़क के किनारे हो गये गढढो में ईरिक्सा चला गया और पलट गया जिससे वह ईरिक्सा के नीचे ही दब गया राहगीरो की मदद से 108 एम्बूलेंस की सहायता से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया जहा पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गम्भीर अवस्था में सैफई रिफर कर दिया।







