JALAUN NEWS: जनपद जालौन के ब्लॉक कदौरा व महेवा में बंद किये गए सैकड़ो सरकारी स्कूलों में जाकर समाजवादियों ने सरकार के खिलाफ व बच्चों के भविष्य के पक्ष में जोरदार प्रदर्शन किया वही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार गरीब बच्चों को पढ़ाई से वंचित करना चाहती है, सरकार नही चाहती कि गाँव गरीब किसान का बेटा पढ़े लिखे स्कूल बंद होने से गांव के बच्चें स्कूलों में जाकर हतासा महसूस कर रहें है कई जगह बच्चे रो रो कर परेसान है वही अभिभावक भी पड़े स्तर पर सरकार के इस फैसले के खिलाफ हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी ने बंद अथवा मर्ज किए गए स्कूलों में पहुँच कर विरोध प्रदर्शन किया ,पूरे जिले में लगभग 130 स्कूल मर्ज किए गए है वहां के बच्चों के आगे पढ़ाई का संकट आ गया है, महेवा ब्लॉक के पाल, मड़ैया, नदाई, छान, रिछारा आदि गांवों में जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर जी के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल ठेकेदार, गुड्डू महेवा, रश्मि पाल, सर्वेश पाल अजीत सिंह यादव कालपी, शिववीर सिंह मुसमारिया, राम स्नेही यादव, आशीष पाल,मुखिया यादव, व कदौरा ब्लॉक के गांवो में विधानसभा अध्यक्ष विजय निष्वा, अजहर बेग, रामरूप मास्टर सहाब, संजय निषाद, अरुण गौतम, रोहित वर्मा, संतोष कोरी, बबलू प्रधान, आदि समाजवादियों ने प्रदर्शन किया।







