KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में गुरुवार को हाटा विकास खण्ड के ग्राम डुमरी चुरामनछपरा निवासी रहीं स्वर्गीय चंद्रमुखी देवी पत्नी स्वर्गीय कपिलदेव मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय चुरामनछपरा में डुमरी व चुरामनछपरा के विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान आवासीय परिसर में पौधरोपण भी हुआ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते पूर्व शाखा प्रबंधक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्वजनों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। भविष्य संवारना है तो बच्चों की शिक्षा पे ध्यान देना होगा। पुण्यात्मा के पौत्र वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि दादी माँ का बच्चों और प्रकृति से विशेष लगाव था। ऐसे में बच्चों की शिक्षा में सहयोगी बन पौधरोपण करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बच्चों से शिक्षण सामग्री का लाभ लेने की अपील की।
संचालन नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक चुरामनछपरा धीरज मिश्र एवं आभार प्रधानाध्यापक डुमरी सुमित राय ने किया। इस अवसर पर पुण्यात्मा के पुत्र सुशील मिश्र, पौत्री डा0 रागिनी मिश्रा, प्रधान डिम्पल पांडेय, विजयकांत मिश्र, अनिल तिवारी, इंद्र कुमार मिश्र, रुखसार बानो, संजय मिश्रा, विपिन सिंह, प्रवीण राव, मुरली मनोहर, भोजी देवी, लाल बहादुर, उदभावती देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश प्राथमिक विद्यालय डुमरी एवं चुरामनछपरा के विद्यार्थियों में वितरित हुई शिक्षण सामग्री







