Home उत्तर प्रदेश रक्तदान कर धूमधाम से मनाया गया सपा नेता राहुल भारती का जन्मदिन

रक्तदान कर धूमधाम से मनाया गया सपा नेता राहुल भारती का जन्मदिन

SAHARANPUR NEWS: समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर रक्तदान कर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती बृहस्पतिवार को 39 वर्ष के हो गए जिसकी खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब तीस यूनिट रक्तदान किया गया, तत्पश्चात रामनगर स्थित एक पैलेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर श्री भारती का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा मिले अपार स्नेह से अभिभूत श्री राहुल भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए की विचारधारा से प्रेरित होकर सर्वसमाज के साथियों ने आज जो अपार स्नेह उन्हें दिया है उसके लिए वह आजीवन आभारी रहेंगे तथा सपा के बैनर तले बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने और पीडीए की आवाज बुलंद कर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में गायक मुकेश कुमार राणे, महात्मा सतीश दास व उस्मानी बंधुओं ने अपने संगीत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान जम्मू कश्मीर से पहुंचे विधायक सैय्यद फरीद, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान अलीग, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, पूर्व मंत्री नीरपाल सिंह, महात्मा राजकुमार दास ब्रह्मचारी, जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, विधायक उमर अली खान, ऋषिपाल भारती, पूर्व चेयरमैन विवेकान्त सिंह, रमन भारती, राष्ट्रीय महासचिव कर्मसिंह, राष्ट्रीय सचिव संजीव नौटियाल, राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार, भाकियू (बेदी) अध्यक्ष राहुल बेदी, जसबीर वाल्मीकि, सुशील चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, पूर्व प्रमुख पुष्पेंद्र रावत, सतपाल बर्मन, प्रधान जसवंत जाटव, इसरार चौधरी, सुबोध कुमार, राजीव भारती, पार्षद टिंकू अरोड़ा, डीपी गौतम, सुदेश गुर्जर, पत्रकार एसडी गौतम, राजपाल सिंह एडवोकेट, आशीष प्रधान, विश्वास पाटिल, सागर गौतम, जॉनी कट्टकवाल, विपिन बर्मन, मुकेश लांबा, सोनू सैनी सुदर्शन, रोहित गौतम, विजयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, गुलज़ार सलमानी, राजेश्वर दयाल, राजवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, कपिल बर्मन, गुरमीत, विक्की प्रधान, उमंग जैन, वैभव, संदीप गौतम, सत्यम पनियाला, विक्रांत चंवरवंशी, निशांत शर्मा, शुभम मेहरा, ममता चौधरी, मजहबी खान, आफरीन, मंजू रानी व संध्या समेत हजारों कार्यकर्ता व शुभचिंतक मौजूद रहे।