VARANASI NEWS: लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बलिदानी चन्द्रशेखर आजाद के 119वीं जयंती के अवसर पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रतिमा की साफ सफाई करते हुए चंदशेखर जी के प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक, कर अक्षत, रोली का तिलक लगाकर जनेउ, धारण कराकर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ पार्क में पांच पौधा लगाकर पौधा रोपण किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद न केवल एक नाम है बल्कि एक विचार और साहसी प्रतिरोध है उन्होंने युवाओं में आजादी की चिंगारी जगाई और अपने साहस व बलिदान से अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए जब उन्हें चारों ओर से घेर लिया गया था तब उन्होंने अपनी आखिरी गोली खुद को मारकर यह साबित कर दिया कि वह आजाद पैदा हुए थे और आजाद ही मरें। हम उनके त्याग और बलिदान को नमन करते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रवण गुप्ता, दीपक आर्य, सोमनाथ विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव बाबू, मंगलेश जायसवाल, सिद्धनाथ गौड़ अलगू, शंकर जायसवाल प्रदीप जायसवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।







