JHANSI NEWS: युवाओं में स्टंट बाजी का प्रचलन निरंतर बढ़ता ही जा रहा है इसी के साथ सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है तो ऐसे में शासन के आदेशनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर लोगों को लगातार जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में यातायात विभाग द्वारा ट्रैफिक चीफ वार्डन सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन में सीपरी बाजार झांसी स्थित श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज के भव्य सभा कक्ष में यातायात जागरूकता एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम टी आई उमाकांत ओझा के मुख्य आतिथ्य व विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदार जितेंद्र सिंह भोगल की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय में सड़क सुरक्षा संबंधी निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल पहनकर सम्मानित किया गया, साथ ही कक्षा 8 के छात्र निष्कर्ष शर्मा के द्वारा सड़क सुरक्षा पर एक लघु नाटक का मंचन व कविता पाठ किया गया जिसकी अतिथियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा कर विशेष पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि टी आई उमाकांत ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी छात्र-छात्राएं देश के भावी कर्णधार हैं आप सभी अपने परिवारों ,मोहल्लों, समाज के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जे एस भोगल द्वारा अपने उद्बोधन में कहां कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित होते रहना चाहिए जिससे बच्चों व अन्य लोगों में जागरूकता आ सके। इसके साथ ही नोडल अधिकारी सरदार सतपाल सिंह ने सभी को यातायात जागरूकता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सरदार इकबाल सिंह खनूजा द्वारा व आभार कालेज प्रधानाचार्य जे एस भोगल द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा वर्ष भर बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सराहनीय योगदान देने पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा , शिक्षक प्रकाश चंद्र पुरोहित, कुलदीप लाल, हरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह खनूजा,अजय शर्मा, सुभाष चंद्र सैनी, मोहिंदर सिंह अरोड़ा, सुनील गोविंद भावे,लक्ष्मण आदि शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







