KUSHINAGAR NEWS: नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्यायनगर स्थित डीडी मंत्रा नृत्य संगीत विद्यालय में भारत के प्रसिद्ध गायक स्व मुकेश कुमार का जयंती धूमधाम से मनाया गया।
मंगलवार को आयोजित का शुभारंभ गायक मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण और गीता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात यशुदीप ने गाया इक दिन बिक जायेगा, माटी के मोल जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल। कृष्णा ने गाया चांद सी महबूबा ओ मेरी कब ऐसा मैंने सोचा था। काफी सराहा गया। सांभवी ने सावन का महीना पवन करे शोर जीयरा रे झूमे ऐसे जैसे बन मा नाचे मोर की प्रस्तुति दी। जिसे सुन कर सभी श्रेया झूम उठे। काश्वी ने गाया एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है। राजा ने गाया सजन रे झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है। सुनकर माहौल गंभीर हो गया। शिव ने गाया सच है दुनिया वालो की हम है अनारी। मुख्य वक्ता एवं बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज के पूर्व प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने कहा कि मुकेश जी ने हर प्रकार के गीत गाए है उनके दर्द गीत हमेशा सुने जाएंगे। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष आधा पाण्डेय राकेश राय ने मुकेश कुमार को महान गायक बताया। संस्था के निदेशक कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा कि मुकेश कुमार के गीत मधुर सरल सहज है। उनके गीतों में दर्द हकीकत को बयां करते हैं। संस्था ऐसे कार्यक्रम हमेशा करती रहेगी। जिससे आने वाली पीढ़ी पुराने गीतों को और पुराने गायको को समझ के अपना जीवन अमूल्य बना सकें। इस मौके पर मिथिलेश पाण्डेय परासर नाल पर संगत कर रहे थे। इस दौरान शमशेर, संस्था के छात्र पियूष उपाध्याय, करण यादव, वैष्णवी, कात्यायनी नरेंद्र शर्मा गीता वर्मा, काशवी, कृष्णा, पुष्पा, अभिषेक, राजा सहित श्रोता मौजूद रहे।







