PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव के ब्लॉक ग्राम पंचायत डीही खुर्द में गावी एनुशेफ के द्वारा चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण जागरूकता अभियान ने लोगों की सोच में उलेखनीय बदलाव लाया है। अब पहले की तुलना में अधिक संख्या में परिवार अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। एनम वीनीता सिंह के सहयोग से जेएसआई के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर ने इस जागरूकता अभियान के तहत गाँव-गाँव जाकर परिवारों को बताया कि टीकाकरण न बच्चों को केवल 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है, बल्कि पूरे समाज की जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। यह की बच्चों को जानलेवा बीमारियों से पहल राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे जिसमें कोरांव को प्राथमिकता वाले ब्लॉकों में शामिल किया गया है। डीही खुर्द के कई ग्रामों में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और जेएसआई के कर्मियों ने नुक्कड़ नाटक,
गाँव-गाँव जाकर परिवारों को जागरूक करने का काम किया जा रहा
रैली और पोस्टर की प्रदर्शन के जरिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाई। घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण की सूची बनायी गई और उन्हें बताया गया कि कब और कहां मुफ्त टीके उपलब्ध हैं। मकनपुर गांव में आयोजित नुक्कड़ नाटक में यह दिखाया गया कि एक परिवार जो टीकाकरण से डरकर अपने बच्चे को टीका नहीं लगवाता, उसे बाद में कैसे पछताना पड़ता है। वहीं, जिन बच्चों को टीके लगवाए गए, वे स्वस्थ रहते हैं और स्कूल भी नियमित जा पाते हैं। स्थानीय लोगों की बदलती सोच के कारण डीही खुर्द आरती देवी, एवं अमन की निवासी एक बच्चे की माँ जो पहले टीकाकरण को लेकर सशंकित थीं, अब नियमित रूप से अपने बच्चों को टीका दिलवाती हैं। उन्होंने बताया, पहले हमे लगता था कि टीका लगवाने से बुखार आ जाएगा और बच्चा कमजोर हो जाएगा। लेकिन जब आशा दीदी ने समझाया और जेएसआई से पूजा यादव , क्लस्टर कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी, तो हम समझ गए कि यह हमारे बच्चों के लिए जरूरी है। स्कूल और पंचायतों का सहयोग भी जरूरी है कोरांव ब्लॉक के प्राथमिक डीही खुर्द विद्यालय में टीकाकरण जागरूकता शिविरों का आयोजन हुआ, जहां बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण कार्ड, टीके को समय-सारणी और इसके फायदे बताए गए। ग्राम प्रधानों ने भी बैठक बुलाकर गांववासियों से अपील की कोई भी बच्चा या महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।







