Home उत्तर प्रदेश इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा ने तहसीलदार को...

इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व महिलाओं के खिलाफ ऐसी हीन भावना रखने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर रामपुर मनिहारान मे वरिष्ठ सपा नेता व चैयरमेन पद प्रत्याशी आफताब लाला और सपा नगर अध्यक्ष मेहताब मलिक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता तहसील प्रांगण में इकट्ठा हुए और एक ज्ञापन मान्या राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री और मान्य लोकसभा अध्यक्ष के नाम तहसीलदार को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कैराना की मौजूदा सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से अत्यंत अपमानजनक टिप्पणी की है।यह टिप्पणी न केवल एक महिला सांसद का अपमान है। बल्कि सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी एक सवाल खड़ा करता है।योगेन्द्र राणा ने असद्दुदीन औवेसी के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की है।जो एक समुदाय को नीचा दिखाने और समाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास प्रतीत होता है।ऐसी टिप्पणियां न केवल राजपूत जैसे सम्मानित समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। बल्कि आपस में नफ़रत को बढ़ावा देने वाली होती है। ज्ञापन में मांग की गई है।कि संसद के अंदर इस चरित्र हनन के प्रयास पर गहनता से चर्चा की जाएं और योगेन्द्र राणा के खिलाफ पुलिस प्रशासन को गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने हेतु निर्देशित किया जाएं। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सकें। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ सपा नेता चैयरमेन पद प्रत्याशी आफताब लाला, सपा नगर अध्यक्ष मेहताब मलिक, मुजीबुर्रहमान इदरीसी, सूफियान, नौशाद, मेहरदीन, गय्यूर, शमीम, मुस्तकीम, शादाब आदि काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।