AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र से दो युवतियों के घर से लापता होने के संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मालगवां चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 18 जुलाई को दिन में खेतों की तरफ गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। वही एक अन्य मामले में अटसू चौकी के अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री 16 जुलाई को बिना बताए घर से चली गई है। पुलिस ने दोनों युवतियों के लापता होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।







