SIDHARTHNAGAR NEWS: आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में चेतिया नकथर मार्ग स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम के पास अष्टधातु से निर्मित ‘उत्तर बोधि योग मुद्रा’ का भव्य लोकार्पण शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल ने किया। उन्होंने इसे भगवान बुद्ध की धरती पर निर्मित एक महत्वपूर्ण योग मुद्रा बताते हुए चेयरमैन उमा अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इससे नगर पंचायत गौरवान्वित है। सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को अभियान के रूप में प्रचारित करने के प्रयासों की सराहना की, जिससे देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य मिल रहा है। कार्यक्रम के आयोजक और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने शोहरतगढ़ को स्वस्थ, स्वच्छ और समृद्ध बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, किशोरी गुप्ता, बाबाजी और नगर पंचायत ईओ सचिन चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश, तहसीलदार अजय कुमार, ईओ सचिन चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान, अशोक बोरा, विष्णु बबुना, विजय परशुरामका, सभासद वकील खान, सभासद राजकुमार मोदनवाल, सन्तोष कुमार पोद्दार, शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, बी.डी. कसौधन सहित अन्य सभासद और भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत बढ़नी में भी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी द्वारा निर्मित नव-निर्मित योग मुद्रा का लोकार्पण सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार देर शाम किया, जहाँ भी भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।







