Home उत्तर प्रदेश डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु डीएम श्री पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।इस दौरान डीएम द्वारा जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया एवं कतिपय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाने का निर्देश संबंधित को दिया।भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न हो, यह राजस्व अधिकारी व संबंधित विभाग सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, गलत रिपोर्टिंग पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम बलरामपुर सदर हेमंत गुप्ता,सीओ  परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।